Bihar Panchayat Lekhpal Vacancy 2025:- अगर आप बिहार राज्य में एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं | (Commerce) क्षेत्र से आते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जल्द ही लेखपाल सह आईटी सहायक के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह बहाली अब अपने अंतिम चरण में है और किसी भी समय इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
पिछले वर्षों में हुई इस भर्ती को कुछ कारणों से रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब इसे नई एजेंसी (BCECEB) के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि इस भर्ती के लिए आपकी योग्यता (Eligibility) क्या होनी चाहिए, आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) क्या होगी, कुल पदों की संख्या, आयु सीमा, शुल्क और वह सब कुछ जो आपको आवेदन करने से पहले जानना ज़रूरी है। इस लेख में हम आपको बिहार लेखपाल भर्ती 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
पोस्ट प्रकार | नौकरी भर्ती |
---|---|
Name of Article | Bihar Panchayat Lekhpal Vacancy 2025: बिहार पंचायत लेखपाल भर्ती 2025 जानिए अंतिम चरण में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, और पूरी जानकारी |
पद का नाम | लेखपाल सह आईटी सहायक |
वेतनमान | ₹25,000 प्रति माह (अनुमानित) |
Type of Article | Latest Jobs New Update |
विभाग | पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार |
कुल पद | 6,570 पद (रोस्टर क्लीयरेंस के बाद नई रिक्तियों की मांग की गई है. बहाली घट भी सकती है बढ़ भी सकती है ) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | state.bihar.gov.in |
Bihar Panchayat Lekhpal Vacancy 2025
लेखपाल सह आईटी सहायक के पदों पर भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है! बिहार पंचायती राज विभाग द्वारा एक नई बहाली प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह भर्ती अब अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
Bihar Panchayat Lekhpal Vacancy 2025 भर्ती से जुड़ी ताज़ा जानकारी
बिहार पंचायती राज विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, लेखपाल सह आईटी सहायक पदों के लिए रोस्टर क्लीयरेंस प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसका सीधा मतलब है कि कभी भी इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
यह भर्ती पंचायत स्तर पर होने वाली है और पहले भी इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन पिछली बार परीक्षा में गड़बड़ियों की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
आवश्यक सूचना। @mopr_goi@kedarguptain@IPRDBihar @Anand_IAS2013 #BiharPanchayatiRajDept pic.twitter.com/2q1gkS6VcN
— Panchayati Raj Department, GoB (@PRD_Bihar) May 22, 2025
बिहार पंचायत लेखपाल भर्ती 2025 किस एजेंसी के द्वारा होगी यह भर्ती?
पिछली बार परीक्षा ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के माध्यम से कराई गई थी, लेकिन उसमें विवाद उत्पन्न हो गया था। इस बार भर्ती की पूरी प्रक्रिया BCECE बोर्ड (Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board) के तहत कराई जाएगी। इससे उम्मीदवारों को अधिक पारदर्शिता और भरोसा मिलेगा।
क्या यह भर्ती पहले भी हुई थी? जी हां! पहले इसी पद के लिए आवेदन लिए गए थे लेकिन परीक्षा में धांधली और छात्रों द्वारा केस किए जाने के कारण भर्ती रद्द कर दी गई थी। इस बार प्रक्रिया पूरी तरह से नये सिरे से हो रही है और भरोसेमंद एजेंसी BCECEB द्वारा आयोजित की जा रही है।
बिहार पंचायत लेखपाल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया कब होगी शुरू?
अब तक आवेदन की सटीक तिथि की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चूंकि प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जून या जुलाई 2025 तक आवेदन शुरू हो सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिया जाएगा
कुल पदों की संख्या (Expected Vacancies)
पिछली बार जो नोटिफिकेशन जारी हुआ था, उसके अनुसार: कुल पद: 6570 (संभावित) इन पदों की संख्या में इस बार बदलाव संभव है। नए नोटिफिकेशन में यह घट या बढ़ भी सकती है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
पिछली भर्ती की तरह इस बार भी आवेदन शुल्क निम्नानुसार हो सकता है:
वर्ग | शुल्क |
---|---|
सामान्य/ओबीसी/EWS | ₹500 |
SC/ST/दिव्यांग | ₹250 |
सभी वर्ग की महिलाएं | ₹250 |
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग है:
वर्ग | अधिकतम आयु |
---|---|
सामान्य पुरुष | 45 वर्ष |
महिला/SC/ST/OBC | 48 वर्ष तक |
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
इस पद के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएँ अनिवार्य हैं:
- B.Com (वाणिज्य में स्नातक)
- M.Com (वाणिज्य में परास्नातक)
- CA Inter (चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट)
इन योग्यता में से किसी एक को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Panchayat Lekhpal Vacancy 2025 आवश्यक दस्तावेज़
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (सिग्नेचर)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
Bihar Panchayat Lekhpal Vacancy 2025:- बिहार लेखापाल आईटी सहायक भर्ती 2025- आवेदन प्रक्रिया
जैसे ही आवेदन शुरू होगा, आप नीचे दिए गए सामान्य स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- विभाग की वेबसाइट पर जाएं
- “लेखपाल सह आईटी सहायक भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रखें
निष्कर्ष: क्या करें उम्मीदवार?
अगर आप वाणिज्य क्षेत्र से हैं और बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त अवसर है।
अभी क्या करें?
- अपनी योग्यता और दस्तावेज़ तैयार रखें
- BCECEB और पंचायती राज विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें
- अफवाहों से दूर रहें
- आवेदन शुरू होते ही तुरंत भरें
TMBU Part-3 Exam Routine session (2022-25): परीक्षा कार्यक्रम, टाइमिंग, सेंटर की पूरी जानकारी